CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 2, 2024

बिहार में बम विस्फोट में 10 लोगों की मौत

भागलपुर में हुए संदिग्ध ब्लास्ट से मचा हड़कंप

बिहार में भागलपुर शहर के काजवली चक इलाके में गुरुवार रात करीब 11.30 बजे बम विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई। सुबह नौ बजे के बाद एक बच्चे समेत तीन लोगों के शव निकाला गया। मलबे में अभी भी कई लोग दबे हुए हैं, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है। विस्फोट में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के 4 घर जमींदोज हो गए। विस्फोट से करीब 5 किमी का इलाका दहल उठा। ब्लास्ट नवीन मंडल और गणेश मंडल के घर के बीच हुआ है। विस्फोट किसके घर में हुआ है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। कुछ लोग आजाद बता रहे हैं, कुछ लोग नवीन और गणेश का नाम ले रहे हैं।

इस इलाके में शादी के लिए पटाखे बनाने का काम किया जाता था। आशंका ये भी जताई जा रही है कि घर में रखे पटाखों में ब्लास्ट हुआ है। कुछ दिनों पहले IB ने भी भागलपुर पुलिस को अलर्ट किया था। धमाके की चपेट में कई घर आए हैं, इसलिए ये मामला संदिग्ध भी लग रहा है। पुलिस बम ब्लास्ट के एंगल से भी इसकी जांच कर रही है।