CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 6, 2024

मणिपुर में उपद्रवियों ने 2 महिलाओं को नग्न घुमाया

20-07-2023

मणिपुर में दो महिलाओं को बिना कपड़ों के घुमाया गया। यह घटना 4 मई को राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में हुई। इसका वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सरकार ने ट्विटर और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को इस वीडियो को शेयर न करने का आदेश दिया है।

इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) ने आरोप लगाया है कि दोनों महिलाओं के साथ एक खेत में गैंगरेप किया गया। फोरम का दावा है कि दोनों महिलाएं कुकी जनजाति से हैं।

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ किडनैपिंग, गैंगरेप और हत्या का मामला दर्ज किया है।

कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने ट्वीट कर सभी सांसदों से अपील की है कि वे संसद में सबसे पहले इस घटना पर सरकार से जवाब मांगें।