CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 6, 2024

चंद्रयान-3 के बाद सूर्य के पास पहुंचने की तैयारी,लॉन्चिंग अगले महीने संभव

20-07-2023

इसरो देश के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के लिए तैयार है। सूर्य की निगरानी के लिए भेजे जा रहे इस उपग्रह के सभी पेलोड (उपकरणों) का परीक्षण पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इसका आखिरी रिव्यू किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, सबकुछ ठीक रहा तो 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद या सितंबर के शुरुआती दिनों में इसे स्पेस में भेजा जा सकता है।

इसरो चेयरमैन एस. सोमनाथ ने बताया कि आदित्य एल-1 से सोलर कोरोनल इजेक्शन (सूर्य के ऊपरी वायुमंडल से निकलने वाली लपटों) का एनालिसिस किया जाएगा।सूर्य के किरीट को आसानी से नहीं देखा जा सकता। सूर्य ग्रहण के समय ही इसकी स्टडी हो पाती है। ये लपटें हमारे कम्युनिकेशन नेटवर्क व पृथ्वी पर होने वाली इलेक्ट्रॉनिक गतिविधियों को प्रभावित करती हैं।