टोक्यो ओलंपिक में पांच अगस्त यानी गुरुवार का दिन भारत के नाम रहा।सुबह पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल के सूखे को खत्म कर ब्रॉन्ज मेडल जीता और फिर शाम के वक्त कुश्ती में पहलवान रवि दहिया ने सिल्वर मेडल जीता।इसके अलावा गोल्फ में भी भारत के लिए अच्छी खबर रही। 23 साल की गोल्फर अदिति अशोक दूसरे राउंड के बाद दूसरे नंबर पर हैं और उनसे मेडल की उम्मीद है।इसके अलावा कुश्ती में बजरंग पुनिया से गोल्ड की उम्मीद है।ये दोनों आज शुक्रवार को एक्शन में दिखेंगे। इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम भी आज शुक्रवार को ब्रॉन्ज के लिए लड़ेगी।
More Stories
MP के मंदसौर में गधों को गुलाब जामुन की दावत, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
वडोदरा वासियों के लिए अच्छी खबर, आवाजाही के लिए खोल दिया गया काला घोड़ा विश्वामित्री ब्रिज
Olympic Games Paris 2024: स्टेडियम में नहीं बल्कि इस खास नदी पर होने जा रही Opening Ceremony