CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 7, 2024

बजट में क्या चीजें होंगी सस्ती, क्या होगा महंगा

01 Feb 2023, Wednesday

बजट में आम लोगों की निगाहें आमतौर पर इस बात पर रहती हैं कि कौन-सी चीज सस्ती हुई और कौन-सी महंगी। सरकार हर साल कुछ चीजों पर कर और आयात शुल्‍क घटती-बढ़ाती है। इसका प्रभाव कई चीजों पर पड़ता है।इस बार भी कई चीजें सस्‍ती और महंगी हुई हैं।निर्मला सीतारमण ने बजट में समाज के प्रत्‍येक वर्ग का ध्‍यान रखने की कोशिश की है।

ये हुआ सस्‍ता..

*कुछ मोबाइल पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी में राहत

  • इलेक्ट्रिक कार भी होंगी सस्ती
  • लिथियम आयन बैटरी के आयात पर कस्टम ड्यूटी में छूट
  • टीवी सस्ता होगा,इम्पोर्ट ड्यूटी कम होगी, इलेक्ट्रिकल सामान भी सस्ता होगा।
  • लैब-निर्मित हीरे के सीड्स पर कस्टम ड्यूटी में छूट
  • रबर में भी ड्यूटी कम
  • ऑटोमोबाइल होंगे सस्ते
  • खिलौने, साइकिल होंगे सस्‍ते
  • झींगा फ्रीड पर सीमा शुल्क कम, होगा सस्‍ता

ये हुआ महंगा..

*चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है,सोना चांदी और हीरा महंगा होगा

  • सिगरेट महंगी होगी

*किचन इलेक्ट्रिक चिमनी पर टैक्‍स बढ़ा, होंगी महंगी