27 Mar. West Bengal/ Assam: आज पश्चिम बंगाल और असम की कुल 77 बैठकों पर सुबह 7 बजे से पहले फेज की वोटिंग जारी है। इनमें बंगाल की 30 और असम की 47 बैठकें शामिल हैं। दोपहर 2 बजे तक यानी 7 घंटे में बंगाल में 54.90% और असम में 45.24% वोटिंग हुई है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगा। कोरोना की वजह से मतदान का समय 1 घंटे बढ़ाया गया है।
इस बीच 60 पोलिंग बूथ पर EVM से छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आई हैं। कुछ जगह EVM में तकनीकी दिक्कत की वजह से मतदाताओं को 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। उधर बीजेपी ने आरोप लगाया है कि पुरुलिया में TMC कैंडिडेट ने वोटर्स को पैसे बांटे हैं, इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई है।
More Stories
MP के मंदसौर में गधों को गुलाब जामुन की दावत, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
वडोदरा वासियों के लिए अच्छी खबर, आवाजाही के लिए खोल दिया गया काला घोड़ा विश्वामित्री ब्रिज
Olympic Games Paris 2024: स्टेडियम में नहीं बल्कि इस खास नदी पर होने जा रही Opening Ceremony