CATEGORIES

July 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
Saturday, July 27   3:56:09

BREAKING: गुजरात में BJP को झटका, वडोदरा सांसद रंजनबेन भट्ट ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, आखिर क्या है वजह?

गुजरात में लोकसभा 2024 चुनाव को लेकर काफी तनातनी देखने को मिल रही है। हालही में वडोदरा से लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर रंजनबेन भट्ट को तीसरी बार टिकट मिलने पर भाजपा में कलेश हो गया था। इसके बाद अब रंजनबेन भट्ट ने चुनाव से दरकिनार कर लिया है। उन्होंने खुद ही ऐलान कर दिया कि वे लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं हैं।

उन्होंने ट्वीट पर ट्वीट किया, ‘मैं, रंजनबेन धनंजय भट्ट, अपने व्यक्तिगत कारणों से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की इच्छुक नहीं हूं।’

रंजनबेन भट्ट के साथ साबरकांठा के भाजपा प्रत्याशी भीखाजी ठाकोर ने भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है।

आपको बता दें हालही में वडोदरा से भाजपा विधायक केतन इनामदार ने इस्तीफा देने के बाद वापस ले लिया था। इसके बाद से ही रंजनबेन के खिलाफ साइलेन्ट वॉर शुरू हो गया था। साल 2014 में पीएम मोदी ने इस सीट से बंपर जीत हासिल की थी। उस दौरान उपचुनाव हुए जिसमें रंजनबेन को मौक दिया गया और उन्होंने उस सीट से जीत हासिल हुई थी।

2019 में भी रंजनबेन को टिकट दिया गया और उन्होंने रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की। इस बार भाजपा ने लगातार तीसरी बार रंजनबेन को वडोदरा से टिकट देकर चुनावी पिच पर उतारा था।