CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 5, 2024

शारदीय नवरात्रि का आज छठा दिन

01-10-22

मां कात्यायनी देवी की होती है पूजा

शारदीय नवरात्रि का छठवां दिन आज यानी 1 अक्टूबर को है। नवरात्रि का छठा दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां कात्यायनी को समर्पित होता है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। मां कात्यायनी के स्वरूप की बात करें तो माता रानी का स्वरूप अत्यंत भव्य व चमकीला है। मां की चार भुजाएं हैं और मां का वाहन सिंह हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कात्यायनी की पूजा- अर्चना करने से विवाह में आ रही परेशानियां दूर हो जाती हैं।मां कात्यायनी की पूजा करने से कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है।मां कात्यायनी को शहद का भोग लगाने से सुंदर रूप की प्राप्ति होती है।