CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 7, 2024

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस मौके पर भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। इसके लिए भाजपा ने 20 दिन के एक राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना भी बनाई है। इसे सेवा और समर्पण अभियान का नाम दिया गया है। ये अभियान 7 अक्तूबर को खत्म होगा। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है। इस दौरान रिकॉर्ड 1.5 करोड़ लोगों को टीका लगाने का टारगेट रखा गया। साथ ही पार्टी इस दौरान प्रधानमंत्री के सार्वजनिक कार्यालय में दो दशक पूरा करने का भी जश्न मना रही है। मोदी 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और पिछले सात साल से प्रधानमंत्री हैं।

टीकाकरण का विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में भाजपा
भाजपा 17 सितंबर को देश में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कोरोना वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। र्टी इस मौके पर 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का पहला या दूसरा डोज लगाकर कीर्तिमान रचना चाहती है। बता दें कि देश में अब तक 76 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी ने बनाए कई रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री के रूप में मोदी कई रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। वो सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले पहले गैर कांग्रेसी नेता हैं। आज वो प्रधानमंत्री के रूप में 7 साल 113 दिन पूरे कर लेंगे। लगातार दो बार बहुमत के साथ गैर कांग्रेसी सरकार बनाने का श्रेय भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान मोदी पर अमेरिका आने की रोक लगाई गई थी तो 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद वो सबसे ज्यादा सात बार अमेरिका जाने वाले प्रधानमंत्री बन गए। 24 सितंबर को वो 8वीं बार अमेरिका का दौरा करेंगे।

भाजपा का सेवा समर्पण अभियान
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ने सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू किया है। इसके तहत भाजपा का चिकित्सा प्रकोष्ठ 17 से 20 सितंबर तक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन करेगा।  युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान शिविर, जबकि अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता गरीब बस्तियों में फल और जरूरी सामानों का वितरण करेंगे।  पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता अनाथालय और वृद्ध आश्रम मे जाकर फल वितरण व अन्य सेवा कार्य करेंगे।  सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत किसान मोर्चा द्वारा किसान सम्मान दिवस का आयोजन करते हुए 71 किसानों और 71 जवानों को सम्मानित किया जाएगा।