CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 30, 2024

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले गुजरात से गिरफ्तार

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है, पश्चिमी कच्छ क्राइम ब्रांच को ये कामयाबी मिली है।

बॉलीवुड के ‘दंबग’ सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ही शूटर कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं। आरोपों के मुताबिक विक्की और सागर ही बाइक से रविवार को तड़के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पहुंचे और फायरिंग को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि दोनों फायरिंग करने के बाद मुंबई से चले गए थे और दर्शन के लिए कच्छ में माता के मंदिर आए थे।

दरअसल लॉरेंस बिश्नोई गुजरात के साबरमती जेल में ही कैद है, गिरफ्तार किए गए दोनों शूटरों का बिहार कनेक्शन सामने आया है। दोनों शूटर बिहार के पश्चिमी चंपारण के नरकटिया तहसील के मसही गांव के रहने वाले हैं। रविवार सुबह हमलावर मुंबई में सलमान के घर के बाहर हवा में तीन गोलियां चलाकर दोनों गुजरात भाग आए थे।आरोपियों को कच्छ के माता के मढ़ इलाके से गिरफ्तार किया गया और इसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया।