CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 17, 2024
2022_6image_00_36_090012423sukhuinuna

हिमाचल प्रदेश में आखिरकार मुख्यमंत्री का नाम तय

10-12-2022, Saturday

हिमाचल प्रदेश में बड़ी जीत के बाद आखिरकार कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया है।

हिमाचल प्रदेश में लंबी उठापटक के बाद मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्य के नए CM होंगे। उनके साथ प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य और उन्हीं के खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी CM बनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, सुक्खू का विरोध कर रहीं प्रतिभा सिंह इस ऐलान के बाद अपने समर्थक विधायकों के साथ विधानसभा के लिए रवाना हो गई हैं।

हिमाचल में 8 दिंसबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही CM को लेकर घमासान जारी था। 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी की CM दावेदारी कर रही थीं। हालांकि, विधायकों से रायशुमारी के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू इस दौड़ में आगे निकल गए थे। कांग्रेस हाईकमान ने भी उनके नाम पर मुहर लगा दी थी।