CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 9, 2024

तालिबानियों ने अफगानिस्तान में ब्यूटी पार्लर पर लगाया बैन

06-07-2023, Thursday

एक महीने में तमाम ब्यूटी सैलून बंद करो : तालिबान

अफगानिस्तान की हुकूमत पर कब्जा करने वाले आतंकी संगठन तालिबान ने देश में तमाम ब्यूटी पार्लर बंद करने का ऑर्डर दिया है। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिलाओं को एक महीने का वक्त दिया गया है। हालांकि बैन की वजह नहीं बताई गई है।

अफगानिस्तान में हजारों ब्यूटी पार्लर हैं। इस फरमान से हजारों महिलाओं का रोजगार छिन जाएगा। तालिबान ने 15 अगस्त 2021 को अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से उसने लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा और नौकरी से जुड़े तमाम अधिकार छीन लिए।