CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 17, 2024

Bollywood Year End: कुछ हिट कुछ फ्लॉप जानें कैसा रहा बॉलीवुड के लिए 2023!

Bollywood Year End: साल का अंत होने जा रहा है और ये साल कई अच्छी और बुरी खबरों से भरा रहा। खैर बाकी खबरों के लिए 2023 जैसा भी रहा हो फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये साल बहुत खास रहा है। कई फिल्मों ने रिलीज होते ही धमाका मचा दिया और कई फिल्मों ने उम्मीद से कम परफॉर्म करते हुए दर्शकों का दिल दुखा दिया। आज बात करेंगे 2023 बॉलीवुड के लिए कैसा रहा और इस साल किन कंट्रोवर्सी से घिरा रहा।

अब बॉलीवुड की बात हो रही है तो शुरू करते है बॉलीवुड के किंग खान से जिन्होंने इस साल अपना जलवा फिर बिखेर दिया। पठान, जवान और डंकी जैसी फिल्मों से फिर वहीं राज और राहुल वाला दौर याद आ गया।

बेशरम रंग बन गया जब बवाल

साल की शुरुआत में ही पठान फिल्म एक सॉन्ग से कंट्रोवर्सी शुरू हुई। ये सॉन्ग था बेशरम रंग जिसमे दीपिका की बिकनी के रंग की वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। लोगो ने इस पर काफी आपत्ति जताई थी। कहा गया की दीपिका ने इस सॉन्ग में भगवा रंग की बिकनी पहन कर आपत्तिजनक डांस किया।

ये विवाद इतना बढ़ गया की फिल्म की रिलीज रोकने के लिए देश के कई हिस्सों में पोस्टर तक जलाएं गए। लोगों का कहना था की ये रंग हिंदू धर्म का प्रतीक है। रिलीज के बाद भी कई विरोध प्रदर्शन किए गए। मध्य प्रदेश के इंदौर में ये विवाद इतना बढ़ा की पहले शो को रद्द करने तक की नौबत आ गई थी।लेकिन विवादों से घिरी पठान मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।

कुछ मुस्लिम संगठनों ने विरोध दर्ज कराया था। जिस दिन ये फिल्म रिलीज हुई यानी 5 मई 2023 के दिन कुछ मुस्लिम संगठनों ने करीब 20 जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी कर दिया था। इसके बाद 6 मई को चेन्नई और फिर अगले दिन कोयंबतूर में विरोध हुआ। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कुल 9 मामले दर्ज किए गए।

इस फिल्म पर पश्चिम बंगाल में बैन लगाया गया। वहीं तमिलनाडु में कुछ थिएटर मालिकों ने इसकी स्क्रीनिंग रोक दी। वजह ये दी गई की अगर फिल्म रिलीज हुई तो इन राज्यों में धार्मिक सद्भाव बिगड़ सकता है। फिल्म के मेकर्स इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचे। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में लगे बैन को तुरंत हटाने के निर्देश दिए थे।

विवादों के बावजूद यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म ने 303 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। गौर करने वाली बात यह है कि फिल्म का बजट 15 से 20 करोड़ रुपए के बीच था।

आदिपुरुष का फीका पड़ा रंग

जून में रिलीज हुई अदिपुरुष को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था। लेकिन, फिल्म के रिलीज होते ही रामायण के गलत चित्रण, किरदारों के पोशाक, डायलोग डिलिवरी और VFX देख लोगों की उम्मीद पर पानी फिर गया। फिल्म को रोकने को लिए हिंदू संगठनों ने कोर्ट में याचिका भी दायर की। याचिका में कहा गया कि जिस तरीके से फिल्म आदिपुरुष में भगवान राम, माता सीता और हनुमानजी का चित्रण किया गया है, वो महर्षि वाल्मीकि की रामायण और तुलसीदास की रामचरितमानस के ठीक विपरीत है।

छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी फिल्म का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि फिल्म में बजरंग बली से बजरंग दल वाले संवाद बुलवाए गए। इस फिल्म के जरिए हमारे आराध्य देवताओं की छवि बिगाड़ने का प्रयास किया गया।
लोग टिकट कैंसिल कर रहे थे। एक शख्स ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि उसने फिल्म के लिए 9 टिकट बुक किया था। हालांकि अब इन्हें कैंसिल कर रहा है, क्योंकि वो अपने बच्चों को ऐसी ‘रामायण’ तो नहीं दिखाएगा।

इस फिल्म के डायलोग पर सबसे ज्यादा विवाद छिड़ा। डायलोग राइटर मनोज मुंतशीर को लोगों ने निशाने पर लिया। जिसके बाद टीम को अखिरककार डायलोग बदलने पड़े।

टीकू वेड्स शेरू पर कंटोवर्सी

इसके साथ जून में ही रिलीज हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म टीकू वेड्स शेरू पर कंटोवर्सी शुरू हो गई। कंट्रोवर्सी का कारण था फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अवनीत कौर को दिखाना। दरअसल नवाजुद्दीन 49 साल और अवनीत कौर 22 वर्ष की है। फिल्म में इनके बीच किसिंग सीन पर काफी हंगामा हुआ।

तीन साल बाद रिलीज 72 हूरें
अगली फिल्म जिसकी हम बात करने जा रहे है उस फिल्म का नाम है 72 हूरें। वैसे तो ये फिल्म 2019 में रिलीज हो गई थी लेकिन थिएटर में इसे 7 जुलाई 2023 को रिलीज किया गया। फिल्म का टॉपिक बहुत सेंसिटिव था। फिल्म में दिखाया गया है कि कुछ मौलवी-मौलाना, लोगों को 72 हूरों का लालच दिखाकर आतंकवादी बनाते हैं। उन्हें सुसाइड बॉम्बर बना कर मासूम लोगों को मारने के लिए बरगलाते हैं।

फिल्म के आने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने आपत्ति जताई। मुंबई के रहने वाले सोशल एक्टिविस्ट सैय्यद आरिफ अली महमूद अली ने फिल्म के मेकर्स के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर संजय पूरन सिंह और प्रोड्यूसर अशोक पंडित पर इस्लाम धर्म का अपमान करने और मुसलमानों की गलत छवि दिखाने का आरोप लगाया था।

OMG-2 पर हुआ विवाद
OMG-2 की शूटिंग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के आस-पास हुई थी। फिल्म चूंकि सेक्स एजुकेशन जैसे मुद्दे पर बनी थी, इसलिए सेंसर बोर्ड ने इसे A सर्टिफिकेट दिया था। A सर्टिफिकेट वाली खबर सुनकर महाकाल मंदिर के पुजारी आहत हुए। उन्होंने मेकर्स को तत्काल नोटिस भेजते हुए कहा कि जिस फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है, उसमें महाकाल मंदिर के दृश्यों का क्या काम है। फिल्म अश्लील होगी तभी इसे एडल्ट सर्टिफिकेट मिला है।

फिल्म की रिलीज के बाद भी महाकाल मंदिर के पुजारियों ने मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा था। उन्होंने कहा कि फिल्म में भगवान शिव का रूप गलत तरीके से दिखाया गया है। उन्हें बाजार में दुकान से कचोरी खरीदते दिखाया गया है। यह भगवान शिव के श्रद्धालुओं को आहत करने वाली बात है।

दर्शकों को नहीं भाया एनिमल का जंगली पना
एक दिसंबर को रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के सीन्स और डायलॉग्स पर कॉन्ट्रोवर्सी हुई। ऑडियंस के एक ग्रुप ने कहा कि इस फिल्म में महिलाओं को कमजोर दिखाया गया है। फिल्म का एक डायलॉग काफी ज्यादा चर्चा में रहा। यह डायलॉग था- महीने में चार पैड चेंज करने के लिए इतना नाटक करती है तू, मैं रोज 50 कर रहा हूं।
इस डायलॉग के बाद फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा निशाने पर आ गए थे। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें महिला विरोधी तक करार दे दिया।