श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा मंदिर के लिए खरीदी गई जमीन में घोटाले के आरोपों के बीच ट्रस्ट ने पूरे विवाद पर केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी है। ट्रस्ट ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसके खिलाफ राजनीतिक साजिश की गई है। यहां कोई घोटाला नहीं हुआ है। ट्रस्ट ने भाजपा और संघ को भी रिपोर्ट भेजी है। इस रिपोर्ट में ट्रस्ट ने जमीन खरीद के बारे में पूरी जानकारी दी है। जमीन की कीमतों पर भी सफाई दी गई है। ट्रस्ट ने कहा है कि ये आरोप भाजपा के विरोधियों द्वारा लगाए जा रहे हैं।
More Stories
अक्षय कुमार की ‘मिशन रानीगंज’ का ट्रेलर रिलीज, देखकर उड़ जाएंगे होश
चीन में जारी एशियाई खेलों में भारत रच रहा है इतिहास
क्या आपको भी मैटरनिटी लीव के बाद ऑफिस जाने में गिल्ट हो रहा है? ध्यान रखें ये बातें