CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 4, 2024

बारिश के लिए तरस रहा सौराष्ट्र डूबा पानी में

दक्षिण गुजरात में लो प्रेशर के साइक्लोनिक सरकुलेशन में परिवर्तन होने से सौराष्ट्र में बरसात का कहर देखा जा रहा है। सौराष्ट्र के विभिन्न शहरों में 6 से 30 इंच बरसात से कई शहर पानी में डूब गए हैं।अलग-अलग घटनाओं में 5 की मौत की भी खबर है, जबकि 5 लोग लापता भी है।मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान किया है। भारी बारिश के चलते सौराष्ट्र के कई डेम छलक गए हैं। वाहनों के पानी में बह जाने के 9 मामले दर्ज हुए है। अब तक 6748 लोगों को स्थानांतरित किया गया है जबकि जामनगर से 64 व्यक्तियों को एयरलिफ्ट किया गया है। 1 नेशनल हाईवे 15 स्टेट हाईवे 130 मार्ग बंद कर दिए गए हैं।10 शहर और गांव 220 गांव में अंधेरा छा गया है। नदी नाले तालाब सब कुछ उफान पर है और इन जल संसाधनों का पानी लोगों के घरों में भर गया है।