CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 8, 2024

सचिन-अर्जुन IPL खेलने वाली पहली पिता-पुत्र की जोड़ी

17-04-2023, Monday

अर्जुन तेंदुलकर ने KKR के खिलाफ किया डेब्यू

रोहित शर्मा ने अर्जुन तेंदुलकर को सौंपी कैप

IPL क्रिकेट में पहली बार किसी बाप-बेटे ने मैच खेलने का इतिहास बनाया है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की तरफ से डेब्यू किया। टीम ने नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया। अर्जुन ने 2 ओवर में 17 रन दिए, हालांकि उन्हें बैटिंग का मौका नहीं मिला। इससे पहले सचिन ने 15 मई 2008 को मुंबई इंडियंस के लिए अपना पहला मैच खेला था।

अर्जुन को साल 2021 में पहली बार मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। उसके बाद 2022 में उन्हें 25 लाख रुपए में टीम में शामिल किया था। इस सीजन के लिए पिछले साल दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन में मुंबई ने उन्हें रिटेन किया था। पहली बार अर्जुन ने गोवा की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 7 मैचों में कुल 259 रन और 8 विकेट हासिल किए हैं।