CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 31   7:15:57

xr:d:DAFxOTOGMSE:1640,j:1351504500182860343,t:24041206

क्या T20 वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्ट होंगे दिनेश कार्तिक? मैच के दौरान रोहित शर्मा का कमेंट हुआ Viral

मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो MI vs RCB मैच का है। इस मैच में दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों पर 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 53 रनों की पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत RCB 196 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। हालांकि, ये स्कोर RCB की जीत के लिए काफी नहीं था। मुंबई इंडियंस ने लगभग 15.3 ओवर में इसका पीछा करते हुए सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जब दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी कर रहे थे तो रोहित शर्मा इसका लुत्फ उठा रहे थे। रोहित शर्मा दिनेश कार्तिक से कह रहे थे कि ‘शाबाश डीके! उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में चयन के लिए जोर लगाना होगा। उनके दिमाग में विश्व कप चल रहा है।’

रोहित शर्मा का ये कमेंट स्टंप माइक में कैद हो गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिनेश कार्तिक ने IPL में प्रदर्शन करके 2022 टी20 विश्व कप में भी अपनी जगह बनाई। इस बीच, अगर वह इस साल IPL में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उनके विश्व कप में खेलने की संभावना बढ़ सकती है।

आपको बता दें कि T20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 2 जून से होने जा रही है। ICC के नियमों के अनुसार हर टीम को एक महीने पहले अपनी टीम की घोषणा करनी होती है। उम्मीद है कि BCCI अप्रैल के अंत तक भारतीय टीम का ऐलान कर देगी।