CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 30, 2024

The Benefits of Regular Exercise : तन ही नहीं आपके मन को भी फिट रखती है रोजाना एक्सरसाइज

हम अक्सर सुनते हैं की रोजाना व्यायाम (daily exercise) करना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि daily exercise करना हमारे शरीर और मन दोनों के लिए फायदेमंद होता है! एक्सपर्ट्स के अनुसार स्वस्थ जीवन जीने के लिए हर रोज नियमित व्यायाम करना बेहद जरूरी है। आजकल की लाइफस्टाइल और कामकाज के तरीके पहले के समय से काफी बदल चुके हैं, इसीलिए आज पूरी दुनिया में मोटापा, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी ना जाने कितनी जानलेवा बीमारियां बड़े स्तर पर फैलती जा रही हैं, ऐसी में खुद को इन बीमारियों से बचाए रखने और हेल्दी रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा फिजिकल वर्कआउट पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो गया है।

रोजाना व्यायाम के फायदे (The Benefits of Regular Exercise)

हम वेट लॉस, मेटाबॉलिस्म और मसल्स को इंप्रूव करने के लिए फिटनेस Exercise करते हैं। लेकिन, इससे आपके शरीर के साथ आपका मानसिक स्वास्थ्य भी मजबूत होता है। फिजिकल एक्सरसाइज शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने के साथ इंजाइटी, डिप्रेशन जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को भी संतुलित करने में मदद करता है। यह कमजोरी, थकान, तनाव, चिडचिड़ापन कम करता है और आपके मानसिक शांति और स्वास्थ्य (benefits of exercise on mental health) को बनाए रखता है।

जो लोग नियमित रूप से व्यायाम करते हैं वे पूरे दिन अधिक energetic महसूस करते हैं, रात में बेहतर नींद लेते हैं, उनकी याददास्त भी तेज होती है। इतना ही नहीं वे अपने और अपनी लाइफ को लेकर भी पॉजिटीव रहते हैं। इसके साथ ही यह कई सामान्य मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए एक शक्तिशाली दवा भी है।

नियमित व्यायाम से होने वाले शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य 

The Benefits of Regular Exercise for Physical and Mental Health

एक रिसर्च में सामने आया कि फिटनेस एक्टिविटी से मिलने वाले फिजिकल बेनिफिट्स भी मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रखने में मदद करते हैं। आपकी फिटनेस एक्टिविटी कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ के साथ-साथ मोटापा, डायबिटीज, इत्यादि जैसी शारीरिक समस्याओं को संतुलित रखने में मदद करती हैं। ऐसे में जब हम शारीरिक समस्याओं से दूर रहते हैं, तो मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।

वजन मेंनटेन करने में मदद (maintaining weight)

रोजाना सुबह सुबह व्यायाम करने से वजन घटना और मोटापे को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा हम स्वस्थ और आकर्षक शारीरिक रूप में रहने में हेल्प मिलती है और हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है।

याददाश्त बढ़ाने में मदद (improving memory)

आजकल हर किसी को भूलने की बीमारी जैसै आमबात ही हो गई है। पहले के दौर में ये बीमारी केवल बुजुर्गों में ही देखी जाती थी। ऐसे में यदि आप दिनभर में कुछ वक्त एक्सरसाइज करने के लिए निकालते हैं तो इससे आपका माइंड भी शार्प होता है। आपके फोकस करने की क्षमता भी बढ़ती है।

चैन की नींद लेने में मदद (Improve Sleep quality)

भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते आजकल हर दूसरा व्यक्ति नींद की परेशानियों से जूझ रहा है। जो मेंटल हेल्थ पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालती है। ऐसे में यदि आप अपने बिजी शेड्यूल से सिर्फ आधा घंटा भी व्यायाम करने के लिए निकालते हैं तो आप दिनभर की थकान के बाद चैन की नींद ले सकते हैं। इससे शरीर को भरपूर नींद मिलती है और शरीर खुद को एक्टिव महसूस करता है।

इम्यून सिस्टम बनाए मज़बूत (Boost Immunity)
शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए व्यायाम करना आवश्यक है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ डिटॉक्स होने लगता है। इससे इम्यून सिस्टम मज़बूत होने लगता है और तनाव का स्तर भी घट जाता है। इसके अलावा पोस्चर में भी सुधार नज़र आने लगता है।

मूड स्विंग की समस्या होगी हल (Mood swing)
एनआईएच के अनुसार रेगुलर एक्सरसाइज़ करने से नकारात्मक विचारों को दूर करके विचारों में सकारात्मकता को बढ़ाया जा सकता है। निगेटिव थॉटस ओवरऑल मूड को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके लिए सुबह के समय 10 से 15 मिनट का व्यायाम और मेडिटेशन बेहद कारगर साबित होगी।

सेल्फ एस्टीम का बढ़ना (Self esteem)
डे टू डे लाइफ में वर्कआउट को शामिल करने से तन और मन दोनों को हेल्दी रखा जा सकता है। इससे सेल्फ वर्थ यानि आत्म.मूल्य की भावना बढ़ने लगती है। व्यक्ति खुद को साहसी, मज़बूत और महत्वपूर्ण महसूस करता है। इसकी शुरूआत स्मॉल एक्सरसाइज़ गोल्स से की जा सकती हैं। इससे सेल्फ लव की भावना बढ़ती है, जो मानसिक स्वस्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है।