‘Thank You For Coming’ फिल्म रिलीज के बाद अब महिलाओं से जुड़ा टाबू टॉपिक अब सुर्खियों में आ गया है। कोई इस फिल्म को वाहियात कह रहा है तो कई लोगों ने इस फिल्म के सब्जेक्ट को सराहा है। दरअसल सेक्स हमारे समाज में बंद कमरे के अंदर का विषय माना जाता है। ऐसे में औरतों की सेक्सुएलिटी और जरूरतों पर बात करने की जहमियत बहुत कम लोग ही उठा पाते हैं। ये बहादुरी निर्माता जोड़ी एकता कपूर और रिया कपूर ने ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ के जरिए उठाई है। यह फिल्म लड़कियों के ऑर्गेज्म जैसे टाबू कहने वाले विषय पर बनाई गई है।
इस फिल्म में भूमि पेडनेकर, डॉली सिंह, शिबानी बेदी, शहनाज गिल, कुशा कपिला, अनिल कपूर, करण कुंद्रा ने काम किया है। इसकी डायरेक्टर करण बुलानी है और ये फिल्म एक घंटे 57 मिनट की है। इस फिल्म में रियों का राजकुमार ढूंढने के बजाय खुद परी हूं मैं पर भरोसा करने, अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने, सेल्फ लव करने पर बेस्ड है। फिल्म में कई गंभीर मामलों पर कॉमेडी करने के चक्कर में कहीं-कहीं फूहड़ भी हो गई है। इसमें महिलाओं को कुछ ज्यादा ही ओपन दिखा दिया गया है, जिसकी वजह से ये गले से नहीं उतर रही है।
फिल्म की कहानी एक 30 साल की लड़की कनिका कपूर (भूमि पेडनेकर) पर आधारित है। जिसने कभी भी ऑर्गेज्म फील नहीं किया। इसकी तलाश में वह कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाती है। इसी बीच वह अपने पड़ोसी जीवन (प्रद्युम्न सिंह) से शादी के लिए राजी होती है। लेकिन, रोके की पार्टी में कुछ ऐसा होता है की वहीं उसे खोया हुआ सुख मिलता है, जिसकी उसे बरसों से तलाश थी। अब प्रोबलम ये है कि शराब के नशे में धुत्त कनिका भूल गई की वो सुख (आर्गेज्म) उसे मिला किससे है। अब वह उसकी तलाश में जुट जाती है। यदि आपको जानना है कि वो यह कैसे करती है तो आपको उसके लिए पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी।
थैंक यू फॉर कमिंग सिनेमाघरों में आ चुकी है। इसका फस्ट डे फस्ट शो देखने वालों ने सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू शेयर करना शुरू कर दिया है।

More Stories
वडोदरा के समता में धराशायी हुआ 35 साल पुराना सूर्य किरण अपार्टमेंट!
अमेरिका में उठी बगावत की लहर ; सड़कों पर गूंजा जनसैलाब
जम्मू-कश्मीर में आसमानी आफ़त: रामबन में बादल फटने से तबाही, कई गांव मलबे में समाए