भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के दूसरे दिन बारिश के कारण सिर्फ 33.4 ओवर का खेल हो सका। भारत ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 125 रन बनाए हैं। लोकेश राहुल 57 और ऋषभ पंत 7 रन बनाकर नॉट आउट हैं। भारत अब भी पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से 58 रन पीछे है।बारिश ने दूसरे दिन का खेल तीन बार रोका। लंच के बाद के खेल में बारिश ने पहली बार बाधा डाली। अंपायरों ने टी-टाइम जल्दी ले लिया। इसके बाद जब दोबारा खेल हुआ तो 1 बॉल के बाद ही बारिश फिर शुरू गई। इसके बाद भारतीय टाइमिंग के अनुसार रात 9ः30 बजे खेल शुरू हुआ। इस बार 2 गेंद के बाद बारिश ने फिर से मैच रोक दिया। फिर आगे खेल शुरू नहीं हो सका।
More Stories
पटौदी परिवार को रातों रात क्यों छोड़नी पड़ी थी पीली कोठी, सोहा अली खान ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2025: Gujarat Titans ने घायल ग्लेन फिलिप्स की जगह 75 लाख में जोड़ा घातक ऑलराउंडर – दासुन शनाका होंगे नई उम्मीद
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक वाहनों पर अब सिर्फ 1% टैक्स, 5% की छूट की घोषणा