CATEGORIES

April 2024
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
April 28, 2024

ओलंपिक में 41 साल बाद भारत को हॉकी में पदक

भारतीय हॉकी के इतिहास में गुरूवार का दिन सबसे यादगार दिनों में से एक साबित हुआ। मनप्रीत सिंह की अगुवाई में पुरुष टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक जीतने के बाद ट्विटर पर टीम के लिए बधाई की बाढ़ सी आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत को जहां ऐतिहासिक करार दिया तो वहीं सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति केंद्रिय मंत्रियों ने भी अपनी पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद रहेगा।