CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 9, 2024

PM मोदी के हाथों 41,000 करोड़ के रेल प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

भारत देश के रेलवे स्टेशनों को विकसित करने के लिए केंद्र सरकार की अमृत भारत योजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शुभारंभ हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार 26 फरवरी को अमृत भारत योजना के तहत 2000 रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को देश को समर्पित किए। इनमें 553 रेलवे स्टेशन का रीडेवलपमेंट शामिल है। इसके साथ प्रोजेक्ट्स में स्टेशन पर रूफटॉप प्लाजा और सिटी सेंटर विकसित करके सुविधाओं में सुधार करना शामिल है। 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अमृत भारत स्टेशनों में 19 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा लागत के यह काम होंगे। वहीं, इसके अलावा 24 राज्यों में लगभग 1500 रोड ओवरब्रिज और अंडरब्रिज की आधारशिला भी रखेंगे।इनमें राजस्थान के 21 रेलवे स्टेशन और 108 ब्रिज, मध्य प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशन और 105 ब्रिज, बिहार के 33 रेलवे स्टेशन और 72 ब्रिज शामिल हैं।

रेलवे ने क्रॉसिंग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रोड ओवर ब्रिज (ROB) और अंडरपास बनाए हैं। मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर भारत में बनने वाले 92 ROB/RUB में से उत्तर प्रदेश में 56, हरियाणा में 17, पंजाब में 13, दिल्ली में 4, हिमाचल प्रदेश में 1 और जम्मू-कश्मीर में 1 ब्रिज शामिल हैं। लखनऊ मंडल में इनकी संख्या 43, दिल्ली में 30, फिरोजपुर में 10, अंबाला में 7 और मुरादाबाद में 2 है।6 अगस्त 2023 को लॉन्च की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के देशभर के 1300 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जाएगा। इसके तहत रेलवे स्टेशनों के लिए मास्टर प्लान बनाकर सुविधाओं को बढ़ाया जाना है। इन सुविधाओं में वेटिंग रूम, कैफेटेरिया, रिटेल सुविधाएं शामिल हैं।

इनके अलावा स्टेशनों पर दिव्यांगजन के लिए भी कई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। भारतीय रेलों के जरिए देशभर में रोजाना 2 करोड़ और सालाना 800 करोड़ यात्री सफर करते हैं। इसके अलावा अरबों रुपए की माल ढुलाई भी रेलवे के जरिए की जाती है।
रेलवे के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में स्टेशनों पर रूफटॉप प्लाजा और सिटी सेंटर विकसित करके सुविधाओं में सुधार करना शामिल है।

इस मौके पर PM ने कहा कि आज का प्रोग्राम नए भारत के नए वर्क कल्चर का प्रतीक है। आज भारत जो भी कर रहा है, वह अप्रत्याशित रफ्तार से कर रहा है। आज के भारत ने छोटी चीजों का सपना देखना बंद कर दिया है। हम बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए दिन-रात काम करते हैं। ये नए विकसित भारत का संकल्प है।