कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 19वें दिन शनिवार को झारखंड के गोड्डा से अपनी यात्रा शुरू की है। वे दोपहर 2:30 बजे देवघर जाएंगे। देवघर में राहुल बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। फिर 3:15 बजे इवनिंग ब्रेक लेंगे। इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे। देवघर के बाद राहुल की न्याय यात्रा धनबाद जाएगी। धनबाद के हलकाटा में राहुल रात्रि विश्राम करेगें।
राहुल गांधी की न्याय यात्रा शुक्रवार 2 फरवरी को बंगाल से होते हुए झारखंड के पाकुड़ पहुंची थी। यहां झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन ने उनका स्वागत किया। राहुल ने यहां अपने संबोधन में झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता को लेकर भाजपा पर हमला बोला।
More Stories
वडोदरा में Madhav Group of companies पर IT के छापे
वडोदरा में स्मार्ट मीटर जी का जंजाल, कलेक्टर कार्यालय में विरोध प्रदर्शन
मालीवाल मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केजरीवाल का PA बिभव कुमार गिरफ्तार