CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Friday, February 28   5:59:21

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज झारखंड में, देवघर में बाबा बैद्यनाथ के करेंगे दर्शन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 19वें दिन शनिवार को झारखंड के गोड्डा से अपनी यात्रा शुरू की है। वे दोपहर 2:30 बजे देवघर जाएंगे। देवघर में राहुल बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। फिर 3:15 बजे इवनिंग ब्रेक लेंगे। इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे। देवघर के बाद राहुल की न्याय यात्रा धनबाद जाएगी। धनबाद के हलकाटा में राहुल रात्रि विश्राम करेगें।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा शुक्रवार 2 फरवरी को बंगाल से होते हुए झारखंड के पाकुड़ पहुंची थी। यहां झारखंड के नए सीएम चंपई सोरेन ने उनका स्वागत किया। राहुल ने यहां अपने संबोधन में झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता को लेकर भाजपा पर हमला बोला।