CATEGORIES

September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
September 26, 2023

पीएम मोदी की 6 मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, कोविड-19 पर हो सकती है अहम चर्चा

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से पहले केंद्र सरकार चिंतित है। प्रधानमंत्री लगातार समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह बैठक हुई। इन राज्यों में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश , कर्नाटक, केरल , ओडिशा  और महाराष्ट्र हैं। बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अगर स्थिति नियंत्रित नहीं हई तो हालात बेकाबू हो जाएंगे। इसके लिए हमें अभी से माइक्रो कंटेमेंट जोन पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कोरोना से नए वैरिएंट का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हमें इससे बचवा करना होगा। 

 बीते दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर वहां की स्थितियों के बारे में जानकारी ली थी।  इन राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। 

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येद्दियुरप्पा, ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख भाई मांडविया भी इस बैठक में उपस्थित थे।