लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत करने जा रही है, लेकिन मणिपुर से यात्रा की शुरुआत की इजाजत नहीं मिली है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर के जिस ग्राउंड से होनी है,उसे मणिपुर सरकार ने मंजूरी नहीं दी है। आज 10 जनवरी को राज्य के कांग्रेस चीफ केशम मेघचंद्रा ने CM एन बीरेन से मुलाकात की और उनसे इस यात्रा को इंफाल के पैलेस ग्राउंस से शुरू करने की अनुमति देने की गुजारिश की, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं माने।
केशम ने मीडिया को बताया कि उन्होंने सीएम को मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मना पाए। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री को बताया कि हम इस यात्रा के दौरान कांग्रेस का झंडा नहीं फहराएंगे, न ही ये यात्रा राजनीतिक होगी। इसके बावजूद CM का इनकार करना दुर्भाग्यपूर्ण है। अब हम इस यात्रा को थोउबल जिले में प्राइवेट प्रॉपर्टी से शुरू करने पर विचार कर रहे हैं।
इससे पहले, CM बीरेन सिंह ने मंगलवार को कहा था कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को अनुमति देने पर सक्रियता से विचार चल रहा है। सुरक्षा एजेंसियों से रिपोर्ट मिलने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।
तब वेणुगोपाल ने कहा था कि ये राजनीतिक यात्रा नहीं है, इसलिए सरकार को इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। यात्रा का मकसद अशांत मणिपुर के लोगों के घावों को भरना और नफरत खत्म करके प्रेम का संदेश फैलाना है।
वहीं दिल्ली में कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल ने आज इस यात्रा का रोड मैप और पैम्फलेट जारी किया।

More Stories
आज़मा फ़साद बक़… औरंगजेब की विरासत और राजनीति का सच, 300 साल बाद भी जिंदा क्यों?
महाकुंभ 2025: 45 दिनों में अमेरिका की आबादी से ज्यादा तीर्थयात्री, विश्व मीडिया की खास नजर
अनिल जोशी: गुजराती साहित्य के महान कवि और निबंधकार को श्रद्धांजलि