CATEGORIES

September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
September 24, 2023

नीरज और वंदना नाम वालें फ्री में कर सकेंगे रोपवे का सफर

चंडी देवी मंदिर के लिए रोपवे का संचालन करने वाली ऊषा ब्रेको कंपनी ने टोक्यो ओलिंपिक के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा और महिला हॉकी में हैट्रिक लगाने वाली हरिद्वार की वंदना कटारिया के सम्मान में ये फैसला लिया है। दरअसल, टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों को देश में अलग-अलग तरीके से सम्मानित किया जा रहा है। इस कड़ी में हरिद्वार में चंडी देवी के लिए फ्री में रोपवे की सैर कराई जा रही है. नीरज और वंदना नाम वाले सभी यात्रियों को 11 से 20 अगस्त तक निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया गया है।
कंपनी के रिजनल हेड मनोज डोभाल ने बताया कि नीरज और वंदना नाम के जो भी तीर्थयात्री पर्यटक इस दौरान चंडी देवी मंदिर जाने के लिए रोपवे का यूज करेंगे, उन्हें उनका आधार कार्ड दिखाने पर निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।