CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 5, 2024

5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का निधन

26-04-2023, Wednesday

प्रकाश सिंह बादल के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक

चंडीगढ़ में आज पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन

कल पैतृक गांव बादल में अंतिम संस्कार

पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 25 अप्रैल को रात 7.42 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।बादल देश की राजनीति के सबसे बुजुर्ग नेता थे। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है, जिसमें दो दिन पूरे देश में लगे ध्वज आधे झुका दिए जाएंगे।वहीं सभी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।आज उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिरोमणि अकाली दल के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रखा गया। दोपहर 12 बजे के बाद चंडीगढ़ से बठिंडा के लिए शव यात्रा निकाली जाएगी। वहीं कल यानी गुरुवार को उनका संस्कार पैतृक गांव बादल में दोपहर 1 बजे किया जाएगा।