CATEGORIES

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
Thursday, September 19   9:58:18
cm chandrababu naydu

चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचे नीतीश, क्या अंदर ही अंदर पक रही खिचड़ी!

Chandrababu Naidu Oath ceremony: तेलगू देशम पार्टी के सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के चौथी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं। बुधवार को चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस शपथ के बाद जैसे ही नायडू ने पीएम के पैर छूने की कोशिश की पीएम ने उन्हें तुरंत गले से लगा लिया।

चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, एकनाथ शिंदे जैसे बड़े नेता मौजूद रहे लेकिन नीतीश कुमार कहीं नजर नहीं आए। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या एनडीए में सब कुछ ठीक है या नहीं!

TDP के सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने आज बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बन चुके है। उनके शपथ समारोह के बाद जनसेना प्रमुख और एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। ​​​​​​​विजयवाड़ा में केसरपल्ली IT पार्क में यह शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

नई सरकार में CM और डिप्टी CM समेत 25 सदस्य होंगे। TDP के 20, पवन कल्याण समेत जनसेना के 3 और भाजपा के एक मंत्री शामिल होंगे। एक पद खाली रखा गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत NDA के मंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे।नायडू के कैबिनेट में उनके बेटे और TDP महासचिव नारा लोकेश, TDP की आंध्र प्रदेश अध्यक्ष के. अत्चन्नायडू और जनसेना पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति के अध्यक्ष नादेंडला मनोहर शामिल हैं। TDP के मंत्रियों में 17 नए चेहरे हैं। बाकी पहले भी मंत्री रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें – चंद्राबाबू नायडू : एक महत्त्वाकांक्षी शख्शियत

नायडू 1995 में पहली बार आंध्र प्रदेश के सीएम बने

गौरतलब है कि चंद्रबाबू नायडू 1995 में पहली बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। फिर, 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन (तेलंगाना एक अलग राज्य बन गया) के बाद, नायडू राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने और 2019 तक इस पद पर रहे। इसके बाद नायडू 2019 का चुनाव हार गए और 2024 तक विपक्ष के नेता बने रहे। अब 2024 के चुनाव में एक बार फिर टीडीपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने आंध्र प्रदेश में शानदार जीत हासिल की है।