CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 3, 2024

वनडे वर्ल्ड कप में आज न्यूजीलैंड vs नीदरलैंड का मुकाबला

09-10-2023

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का छठा मैच आज यानी 9 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 2 बजे शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी 1.30 बजे होगा।
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन इस मैच में भी नहीं खेलेंगे। विलियमसन IPL 2023 के दौरान चोटिल हुए थे। वो अब भी चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में भी विलियमसन नहीं खेले थे। नीदरलैंड के खिलाफ भी टॉम लैथम ही कप्तानी करेंगे।