जीव वैज्ञानिकों की टीम ने अरुणाचल प्रदेश की आदि पहाड़ियों में मेढक की एक नई प्रजाति की खोज की है। उन्होंने जल प्रपात मेंढकों की नई प्रजाति का नाम आदि पहाड़ियों के नाम पर आदि जल प्रपात मेंढक रखा है। जल प्रपात मेंढक मुख्य रूप से भूरे रंग का मेढक है और उसका आकार 4 सेंटीमीटर से 7 सेंटीमीटर के बीच है। पहाड़ियां आदि जनजातियों का निवास स्थान है। शोधकर्ताओं ने बताया कि आदि का शाब्दिक अर्थ ‘पहाड़ी’ या ‘पहाड़ की चोटी’ है।
More Stories
क्या थी सती प्रथा? क्या आज भी यह प्रथा भारत में होती हैं?
World Thalassemia Day 2024: शरीर में आयरन की कमी को न समझे थैलेसीमिया, पहचाने सही लक्षण
इस बड़ी बीमारी को ठीक करने के लिए Google AI ने लोगों को दी पेशाब पीने सलाह, जवाब सुनकर हर कोई हैरान