CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 4, 2024

NASA ने जारी की अंतरिक्ष में आई सुनामी की तस्वीर

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक ब्लैक होल में आई सुनामी की तस्वीर शेयर की है।एजेंसी ने ये तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है और बताया है कि ऐस्ट्रोफिजिसिस्ट्स ने कंप्यूटर सिम्यूलेशन के जरिए इसे देखा है। इसमें डीप गैस को विशाल ब्लैक होल के गुरुत्वाकर्षण के असर से बचकर निकलते हुए देखा गया है।गैसें ऐसा करते हुए सुनामी जैसी आकृति बना लेती हैं।

नासा ने बताया है कि जितनी दूरी पर एक विशाल सुपरमैसिव ब्लैक होल आसपास के पदार्थ पर अपनी पकड़ खो देता है,तब वहां घूमती हुई डिस्क का ठंडा वायुमंडल तरंगें बनाने लगता है।जो समुद्र की सतह के समान है।जब ये तरंगे सूरज से भी दस गुना ज्यादा गर्म हवाओं से टकराती हैं, तो स्पाइरल वॉर्टिक्स जैसी आकृति का निर्माण करती हैं।जो डिस्क से 10 हजार प्रकाश वर्ष की दूरी तक जा सकती हैं।वहीं इस तस्वीर में धूल से ढका एक सुपरमैसिव ब्लैक होल और आसपास मौजूद गैस दिखाई दे रही हैं।