CATEGORIES

July 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
Saturday, July 27   5:50:20

हुक्का पार्लर रेड में पकड़े गए मुनव्वर फारूकी, एक बार फिर खड़ा हुआ विवाद

बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी एक बार फिर एक कांड में फसे हैं। मंगलवार रात मुंबई पुलिस ने सबालन हुक्का पार्लर में छापेमारी कर स्टैंड-अप कॉमेडियन और ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया था। हालाँकि पूछताछ करने के बाद पुलिस ने मुनव्वर और बाकी 13 लोगों को रिहा कर दिया है। सभी के खिलाफ मामाल दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक पार्लर में तम्बाकू और निकोटिन का इस्तेमाल हो रहा था। रेड से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस हुक्का पार्लर में तंबाकू के सेवन की जानकारी मिलने के बाद वहां छापेमारी करने पहुंची थी। वहां हिरासत में लिए गए लोगों में मुनव्वर फारूकी भी शामिल था। बता दें कि पहले भी भगवान राम के ऊपर व्यंग करने की वजह से मुनव्वर विवाद का कारण बने थे। और अब हुक्का पार्लर रेड में यह बुरे फसे हैं।

जैसे ही मुनव्वर हिरासत से बाहर आए, उन्होनें एक फोटो पोस्ट करते हुए अपना रिएक्शन दिया। उन्होनें स्माइल करते हुए एक फोटो शेयर की। उन्होनें कैप्शन में लिखा कि ‘थक गया हूँ और ट्रेवल कर रहा हूँ’। उनकी लोकेशन छत्रपति शिवजी एयरपोर्ट बताई जा रही है। उनका यह रिएक्शन वायरल हो रहा है और फैंस की सहानुभूति से कमेंट सेक्शन भरा हुआ है। फैंस ने उन्हें स्ट्रांग रहने को कहा है।