सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने बीती रात उदयपुर के लीला पैलेस में फेरे लिए। इससे पहले दोपहर एक बजे राघव की सेहराबंदी हुई। दोपहर 3 बजे 18 बोट्स में बारात ताज लेक पैलेस से लीला पैलेस पहुंची थी।
दूल्हे राघव ने क्रीम कलर की शेरवानी और दुल्हन परिणीति ने भी उसी रंग का लहंगा पहना था। बारात में राघव के रिश्तेदार और दोस्त जमकर नाचे। पंजाब के CM भगवंत मान भी बारात में थिरकते दिखे। होटल लीला पैलेस में शाम 4 बजे वरमाला हुई। इसके बाद राघव विंटेज कार में मंडप तक पहुंचे और परिणीति के साथ फेरे लिए।
More Stories
PM मोदी का जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में चुनाव प्रचार,जम्मू कश्मीर को दोबारा राज्य का दर्जा दिलाने का वादा
शीला-सुषमा के बाद तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रहीं आतिशी, दिल्ली में इतिहास रचने को तैयार!
डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, लेकिन भारत को लेकर जो कहा वो भी जान लीजिए