CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 21, 2024

देश में लगातार दूसरे दिन 1.5 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज रिकवर

देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण से उबरकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1.5 लाख के पार रही। सोमवार को रात 9.30 बजे तक 1 लाख 51 हजार 988 लोग डिस्चार्ज घोषित किए जा चुके थे। हालांकि नए कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा आज भी 2 लाख के पार ही रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान 2 लाख 32 हजार नए कोरोना संक्रमित दर्ज किए गए, जबकि 299 लोगों की मौत हुई।
दिल्ली में सोमवार को 12,527 नए कोरोना मामले दर्ज हुए। यह लगातार चौथा दिन है जब डेली केस में गिरावट हुई है।दिल्ली में रविवार के मुकाबले एक्टिव केस में 5,837 की गिरावट हुई है।

वहीं गुजरात की बात करें तो, रविवार को 10,150 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 6096 ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 9.26 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.52 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,159 लोगों की मौत हो गई। कुल 63,610 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।