CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 1, 2024

18 साल बाद अलग हुए धनुष और ऐश्वर्या

तमिल अभिनेता धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने शादी के 18 साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया है। धनुष ने सुपरस्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी ऐश्वर्या से अलग होने की घोषणा ट्विटर पर की। धनुष ने लिखा, ’18 साल एक दूसरे के दोस्त, कपल रहे, माता-पिता के रूप में साथ रहे और एक-दूसरे के शुभचिंतक रहे। यह सफर आपसी समझ, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं।’ साथ ही धनुष ने फैन्स से उनके फैसले का सम्मान करने और उन्हें जरूरी प्रायवेसी देने का भी आग्रह किया। ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘कोई कैप्शन की जरूरत नहीं है। केवल आपकी समझ और प्यार जरूरी है’। हालांकि दोनों ने तलाक के कारणों का खुलासा नहीं किया है।