CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 13, 2024

8 नवंबर को चंद्र ग्रहण, कहीं पूर्ण-कहीं आंशिक

05-11-22

शाम 4.23 बजे सबसे पहले ईटानगर में दिखेगा ग्रहण

6.19 बजे खत्म होगा चंद्र ग्रहण

8 नवंबर यानी मंगलवार को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। भारत की पूर्व दिशा के शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण और बाकी शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा। सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में शाम 4.23 बजे से पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा। चंद्र उदय के साथ ही ग्रहण भी दिखने लगेगा। इस कारण देश में सूतक रहेगा। चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है।उज्जैन की जीवाजी वैद्यशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र गुप्त के मुताबिक चंद्र ग्रहण की शुरुआत भारत में दोपहर 2.38 बजे हो जाएगी। देश के पूर्वी भाग कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची, ईटानगर के आसपास के शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण और शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा। जहां पूर्ण ग्रहण रहेगा, वहां चंद्र लाल दिखाई देगा।