CATEGORIES

July 2024
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
Saturday, July 27   5:39:12

MP के 4 शहरों में लॉकडाउन

02 Apr. Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,546 केस मिले। यह आंकड़ा 6 महीने में सबसे ज्यादा है। इसे देखते हुए सरकार ने छिंदवाड़ा, बैतूल, खरगोन और रतलाम में 2 से 3 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। वहीं, नीमच में संडे लॉकडाउन रहेगा। महाराष्ट्र की सीमा से लगे छिंदवाड़ा में गुरुवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक 80 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है। यह शहर से लगे 5 किलोमीटर तक के एरिया में लगेगा। बैतूल और खरगोन में शुक्रवार शाम 8 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। प्रदेश के 13 शहरों में पहले से संडे लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।