CATEGORIES

September 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
September 26, 2023
nitin-patel-1024x768 (1)

गुजरात में भी बन सकता है लव जिहाद पर कानून

16 Jan. Vadodara: गुजरात में भी लव जेहाद के खिलाफ कानून लाया जा सकता है। फरवरी में होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में इस कानून को लाने के बारे में डिप्टी सीएम नीतिन पटेल ने संकेत दिए हैं। अहमदाबाद में शुक्रवार को राम मंदिर के लिए दान एकत्र के लिए विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पटेल ने कहा कि लव जेहाद के खिलाफ कानून लाने पर विचार किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के कानून का अध्ययन किया जा रहा है, जिसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में कानून बनने के बाद गुजरात में भी भाजपा के कई विधायक इसकी मांग कर रहे हैं। नीतिन पटेल ने कहा कि दूसरे धर्म के लड़के हमारी बेटियों पर बुरी नजर डालते हैं, इस पर विचार करने की जरूरत है। इसके लिए कानून की क्यों जरूरत पड़ी है, यह महत्वपूर्ण मुद्दा है।