CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 4, 2024

8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

03-11-2022

सूतक के समय नहीं करना चाहिए पूजा-पाठ

राशि अनुसार करना चाहिए दान-पुण्य

8 नवंबर (मंगलवार) को कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। भारत में ये ग्रहण दिखाई देगा। इस वजह से इसका सूतक रहेगा। सूतक के समय में मंदिर बंद रहते हैं और सभी तरह की पूजा-पाठ वर्जित रहती हैं। भारत में ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2.41 बजे से होगी। शाम 6.20 बजे तक ग्रहण रहेगा। चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से ठीक 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है और ग्रहण खत्म होने के साथ सूतक भी खत्म हो जाता है।