CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Thursday, February 27   5:32:14

World Hindi Day 2024: क्या आप जानते हैं भारत के अलावा और कौन से देश हैं जहां बोली जाती है हिंदी

World Hindi Day 2024: हर साल 10 जनवरी का दिन विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के पूर्व के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने साल में इस दिन को सेलीब्रेट करने का ऐलान किया था। वैसे तो भारत के हर एक कोने में कई भाषाओं का जन्म हुआ है, लेकिन सभी राज्यों में हिंदी बोली और लिखनी सिखाई जाती। क्योंकि हमारा भारत देश हिंदी हमारी राजभाषा है। लेकिन क्या आपको पता है हिंदी भाषा केवल भारत देश ही नहीं, बल्कि विश्व के और भी देशों में बोली जाती है।

जी हां शायद ये सुनकर आपको अचंभा हो रहा होगा। आज हम आपको इस खास दिन पर बताएंगे कि भारत के सिवाय और किस-किस देश में हिंदी बोली जाती है।

हिंदी भाषा भारत के बाहर से ज्यादा देशों में बोली जाती है। अमेरिका, मॉरीशस, दक्षिण अफ्रीका, यमन, युगांडा और न्यूजीलैंड में रहने वाला एक पूरा वर्ग हिंदी भाषा ही बोलता है। इसके अलावा नेपाल और पाकिस्तान में भी हिंदी भाषा का ही प्रयोग किया जाता है।

भारत के बाद सबसे ज्यादा हिंदी भाषा नेपाल में बोली जाती है। वलर्ड एटलस के अनुसार, नेपाल में 8 मिनियन लोग हिंदी बोलते हैं। वड़ी आबादी द्वारा बोली जाने के बावजूद, नेपाल में हिंदी को आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार नहीं किया गया है।

जब यह निर्णय किया गया कि 80 प्रतिशत नेपाली इस भाषा को मसझते हैं तो 2016 में नेपाल के सांसदों ने भाषा को आधिकारिक भाषा के तौर पर इसे शामिल करने की मांग भी उठाई थी, लेकिन ये स्वीकार नहीं हो पाई। नेपाल में हिंदी भाषा के प्रसार का पूरा क्रेडिट दोनों के बीच संस्कृति में समानता और नेपाल में भारतीय टेलीविजन सामग्री के प्रसार को दिया जाता है।

मॉरीशस में एक तिहाई लोग हिंदी भाषा का ही प्रयोग करते हैं। यहां की मूल भाषा मॉरीशस क्रियोल है। इसके अलावा इस देश में अंग्रेजी और फ्रेंच, संसद की आधिकारिक भाषाएं हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका (UNITED STATES) हिंदी भाषी लोगों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराजमान है। इस देश में करीब 6 लाख 50 हजार लोग ये भाषा का प्रयोग करते हैं। यूएस में हिंदी 11वीं सबसे लोकप्रिय विदेशी भाषा है। हालांकि यूएस में हिंदी भाषा बोलने वाले कुल आबादी के मुकाबले बहुत ही कम है। यहां ज्यादातर भारत के ही लोग जो ये भाषा बोलते हैं।

इन देशों के अलावा हिंदी बोलने वाले अन्य देश़़

फिजी देश – 3,80,000
दक्षिण अफ्रीका में – 2,50,292
जर्मनी- 20,000
न्यूजीलैंड – 20,000
युगांडा – 1,00,000
यूनाइटेड किंगडम – 45,800
संगापुर – 3000
त्रिनिदाद – 16,000
टोबैगो – 16000