CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 9, 2024

जानें कौन थे जौनपुर भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव, जिनकी गोली मारकर की गई हत्या

लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कहीं राजनीतिक पार्टियों में उम्मीदवारों की घेरबदल मची हुई तो कहीं नए-नए चुनावी रणनीतियां अपनाई जा रही हैं। लेकिन, इसी दरमियान उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक सनसनी खेज सामने आई है। जहां एक भाजपा के जिला मंत्री को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया।

जौनपुर के भाजपा के जिला मंत्री प्रमोदी कुमार यादव कहीं जाने के लिए घर से बाहर निकले ही थे कि रास्ते में उनका इंतजार कर रहे एक बाइक सवार ने निमंत्रण पत्र देने के बहाने उन्हें रोका और ताबड़तोड़ गोलियों की बारिश कर दी। भाजपा ने मंत्री को 2012 में बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ अपना प्रत्याशी चुना था। हालांकि उन चुनावों में वे नहीं लड़ पाए थे।

प्रमोद की हत्या के बाद जौनपुर में सनसनी फैली हुई है। जौनपुर की पुलिस ने जिले में नाकेबंदी कर दी है जोरों शोरों से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कौन थे प्रमोद यादव

उत्तर प्रदेश के बोधापुर गांव निवासी प्रमोद यादव के पिता राजबली यादव पुराने जनसंघी है। वे कई बार विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके थे। उनके बेटे प्रमोद यादव भाजपा के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे। 2012 में भजपा ने मल्हनी विधानसभा से टिकट दिया था, लेकिन अंतिम राउंड में वे नामांकन नहीं कर पाए।

प्रमोद यादव बहुत ही सरलस्वभाव के मंत्री थे। वे क्षेत्रीय राजनीति में काफी एक्टिव थे। इस बीच भाजपा के नेता चुने गए। तबसे वे बतौर जिला मंत्री पार्टी का काम-काज संभाव रहे थे। गुरुवार की सुबह बदमाशों ने घर के पास ही उनकी गोली मार कर हत्या कर दी।