CATEGORIES

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
December 3, 2023

ISRO साइंटिस्ट डॉ.तपन मिश्रा ने उनकी हत्या की कोशिश के लगाए गंभीर आरोप

6 Jan. Vadodara: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के एक प्रमुख वैज्ञानिक ने सनसनीखेज दावा किया है। इसरो के शीर्ष वैज्ञानिक तपन मिश्रा ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें तीन साल से अधिक समय पहले जहर दिया गया था। वैज्ञानिक तपन मिश्रा ने आरोप लगाया कि उन्हें 23 मई, 2017 को बेंगलुरु में इसरो मुख्यालय में पदोन्नति साक्षात्कार के दौरान घातक आर्सेनिक ट्राइऑक्साइड जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी।

मंगलवार को साेशल मीडिया पोस्ट में वैज्ञानिक मिश्रा ने खुलासा किया, ‘मुझे दोपहर के भोजन के बाद स्नैक्स में संभवत: डोसे की चटनी के साथ मिलाकर जहर दिया गया था।’ इतना ही नहीं, उन्होंने दावा किया कि उन्हें सांप से भी मारने की कोशिश की गई थी। बता दें कि मिश्रा फिलहाल इसरो में वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं और इस महीने के अंत में सेवानिवृत होने वाले हैं।