स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में इंदौर और सूरत को देश के सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड मिला है, इंदौर को लगातार 7वीं बार ये अवॉर्ड मिला है।
केंद्र सरकार ने आज गुरुवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का रिजल्ट जारी किया। एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सातवीं बार इंदौर पहले स्थान पर रहा। सूरत को भी इंदौर के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला। तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र का नवी मुंबई रहा। भोपाल छठवें से पांचवें नंबर आ गया है। वहीं एक लाख से कम आबादी वाले शहरों में महाराष्ट्र का सासवड पहले, छत्तीसगढ़ का पाटन दूसरे और महाराष्ट्र का लोनावाला तीसरे स्थान पर रहा। देश के स्वच्छ राज्यों की कैटेगरी में इस बार महाराष्ट्र को पहला, मध्य प्रदेश को दूसरा और छत्तीसगढ़ को तीसरा स्थान मिला। पिछली बार मध्य प्रदेश पहले स्थान पर था।
7वीं बार स्वच्छ रैंकिंग में इंदौर के नंबर 1 पर बरकरार रहने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “…मैं सभी प्रदेश वासियों को बधाई देना चाहूंगा कि स्वच्छता नगर का पुरस्कार इंदौर नगर निगम को मिला है… यह संदेश देता है कि हमें देश में स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए…।
गंगा किनारे बसे सबसे साफ शहरों में वाराणसी पहले और प्रयागराज दूसरे स्थान पर रहा। दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने इन राज्यों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस बार कुल 9500 अंक का सर्वेक्षण हुआ है।
मध्य प्रदेश के महू को सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट बोर्ड का अवॉर्ड मिला है। बेस्ट सफाई मित्र सुरक्षित शहर का अवॉर्ड चंडीगढ़ को दिया गया।
दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने इन राज्यों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।

More Stories
आज़मा फ़साद बक़… औरंगजेब की विरासत और राजनीति का सच, 300 साल बाद भी जिंदा क्यों?
महाकुंभ 2025: 45 दिनों में अमेरिका की आबादी से ज्यादा तीर्थयात्री, विश्व मीडिया की खास नजर
अनिल जोशी: गुजराती साहित्य के महान कवि और निबंधकार को श्रद्धांजलि