CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Saturday, April 19   6:08:51

World Cup के बीच टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, नहीं रहे पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी

भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का 77 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। रिपोर्टस् के अनुसार वे लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर आ गई है। बिशन सिंह लंबे वक्त तक भारतीय क्रिकेट के कप्तान रहे। उनका नाम दुनिया के धाकड़ स्पिनरों में गिना जाता है। उनके निधन की खबरे सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। सेलिब्रिटीजी, राजनेता से लेकर क्रिकेटर तक उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन पर ट्वीटकर शोक व्यक्त किया।

बीसीसीआई ने भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन पर ट्वीटकर दुख जताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निधन पर ट्वीटकर दुख जताया।

जानें कौन थे बिशन सिंह बेदी

भारत के लिजेंडरी लेफ्ट आर्म स्पिनर बेदी ने 1967 और 1979 के बीच भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए। वहीं, 10 वनडे मैचों में सात विकेट भी हासिल किए। 70 के दशक में बेदी भारतीय टीम की फेमस स्पिन चौकड़ी का हिस्सा थे। इसमें इरापल्ली प्रसन्ना, बीएस चंद्रशेखर और एस वेंकटराघवन बेदी के साथ थे।बेदी ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 266 विकेट लिए। बेदी का जन्म 25 सितंबर 1946 को अमृतसर में हुआ। उन्होंने दिल्ली की ओर से 370 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेले। बेदी की किताब ‘सरदार ऑफ स्पिन’ में तेंदुलकर ने लिखा कि बेदी 1990 के समय जब भारतीय टीम के कोच थे तब वह नेट्स पर सख्ती से पेश आते थे। नेट्स के बाहर वह मुझे अपने बेटे की तरह मानते हैं। ‘सरदार ऑफ स्पिन’ किताब बिशन सिंह की बेटी नेहा बेदी ने लिखी थी।