CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 19, 2024

2024 में BJP को सत्ता से हटाना सबसे बड़ी देशभक्ति : केजरीवाल

आगामी 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने BJP पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा- भाजपा 2014 और 2019 में ऐतिहासिक वोटों से जीती, वे चाहते तो देश में प्रगति कर सकते थे मगर फेल हुए। ऐसे में अगले साल होने वाले चुनावों में हमें एक साथ आकर भाजपा को हराना है। 2024 में BJP को सत्ता से हटाना सबसे बड़ी देशभक्ति होगी। पहले लोग कहते थे भाजपा के अलावा कोई विकल्प नहीं हैं लेकिन अब INDIA गठबंधन पर सबकी नजर बनी हुई है।