CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 4, 2024

हिंद महासागर में भारत, श्रीलंका, मालदीव नौसेना ने किया अभ्यास

हिंद महासागर में भारत, श्रीलंका और मालदीव के तटरक्षकों ने मिलकर दो दिवसीय साझा सामुद्रिक सैन्य अभ्यास ‘दोस्ती’ को अंजाम दिया। इसका उद्देश्य महासागर में सुरक्षा को पुख्ता करना व चौकसी बढ़ाना था। भारतीय उच्चायोग ने रविवार को बताया कि सैन्य ऑपरेशन मिलकर अंजाम देने और तीनों देशों द्वारा एकदूसरे के लिए काम करने की क्षमताओं को भी सुधारा गया।हर दो साल में होने वाले इस अभ्यास का यह 15वां मौका था। 2021 में इस अभ्यास के तीस साल भी पूरे हो गए हैं। इसकी शुरुआत तीन दशक पहले भारत और मालदीव के तटरक्षकों ने की थी। साल 2012 में श्रीलंका भी इसमें शामिल हो गया।