CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 4, 2024

IND vs SA: पहले टेस्ट का तीसरा दिन, दूसरे दिन अफ्रीका ने 5 विकेट पर 256 बनाए रन

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट सेंचुरियन में खेला जा रहा है। दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट पर 256 रन बना लिए। टीम को 11 रन की बढ़त मिल चुकी है। आज यानी गुरुवार को तीसरे दिन का खेल दोपहर एक बजे से शुरू होगा।

साउथ अफ्रीका से डीन एल्गर 140 रन बनाकर मार्को यानसन (3* रन) के साथ नॉटआउट रहे। दोनों आज साउथ अफ्रीका की पहली पारी आगे बढ़ाएंगे। भारत से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट लिए।

ये भी पढ़ें- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच, WTC के फाइनल में जानें के लिए जीत जरूरी

दूसरे दिन भारत 245 रन बनाकर ऑलआउट हुआ। केएल राहुल ने सेंचुरी लगाई, वह 101 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका से कगिसो रबाडा ने 5 और नांद्रे बर्गर ने 3 विकेट लिए।