CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 8, 2024

एक बार फिर आसमान पर चढ़ें सोने-चांदी के दाम, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

शादी के सीजन में सोने चांदी के दाम फिर एक बार ऑल टाइम हाइ पर पहुंच गए है। सोना आज यानी मंगलवार 5 मार्च को फिर एक बार ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 924 रुपए महंगा होकर 64,404 रुपए का हो गया है। इससे पहले 4 दिसंबर को सोने ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था,तब इसकी कीमत 63,805 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।वहीं चांदी में भी आज बढ़त देखने को मिल रही है। ये 1,261 रुपए महंगी होकर 72,038 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 70,777 रुपए पर थी। चांदी ने भी बीते साल 4 दिसंबर को ही ऑलटाइम हाई बनाया था। चांदी 77 हजार के पार पहुंच गई थी।

इसकी वजह 2024 में दुनिया भर में मंदी की संभावना,शादी के सीजन में बढी सोने की डिमांड, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी और दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा की जा रही सोने की खरीदारी को माना जा रहा है।