गृह मंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव के मध्य नजर राजस्थान के बिजयनगर और नसीराबाद में सभाएं की। नसीराबाद में अमित शाह ने कहा, ‘यहां कुछ युवा लाल स्वेटर-जर्सी पहन कर आए हैं। आप गहलोत साहब की सभा में मत चले जाना। नहीं तो जैसे सांड लाल रंग को देखकर दौड़ता है, वैसे गहलोत साहब दौड़ते।’
शाह ने कांग्रेस सरकार पर भर्तियों में घोटाला करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाकर सीधा कर दिया जाएगा।
अमित शाह के भाषण में कश्मीर, राम मंदिर के साथ सांड की भी एंट्री हो गई। शाह ने परिवारवाद का हवाला देते हुए कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने राजस्थान को कांग्रेस के लिए ATM बताया। पेपर लीक, लाल डायरी का जिक्र किया

More Stories
दिल्ली में दिल दहला देने वाला अपराध मासूम के साथ दरिंदगी की हदें पार!
वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में मुस्लिम महिलाओं का एक नया रूख…..
भारत का छुपा खजाना: वक्फ बोर्ड के पास रेलवे से भी ज्यादा जमीन, लेकिन क्यों नहीं हो रहा सही इस्तेमाल?